स्कूलों पर छुट्टियों के चलते लटके मिले ताले, स्वच्छता एप डाउनलोड कराने पहुंची टीमें वापस लौटीं
रोहतक
स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के लिए केंद्रीय टीम महज पांच दिन बाद रोहतक में डेरा डाल लेगी। अभी भी कुछ विभागों का पूरा साथ नहीं मिल रहा है। वजह है कि शहरी क्षेत्र में करीब 150 स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं। ज्यादातर स्कूलों में स्टाफ भी बाहर जा चुका है। निगम की टीम संबंधित स्कूलों में पहुंच रही है। स्कूलों के बाहर ताला पड़ा हुआ देखकर मायूस होकर लौट रही है। शुक्रवार को करीब आठ से दस स्कूलों से निगम की टीम वापस लौटी। ¨चताजनक बात यह है कि स्कूलों की छुट्टियां आठ जनवरी को खत्म हो रही हैं।
15 दिन स्कूलों की छुट्टियां, शिक्षा विभाग का दावा करा रहे हैं एप डाउनलोड
जिला प्रशासन ने 25 दिसंबर से अवकाश की घोषणा की थी। अवकाश आठ जनवरी तक रहेगा। 25 दिसंबर से आठ जनवरी तक अवकाश पूरे 15 दिन के हो गए। अकेले शहरी क्षेत्र में करीब 150 स्कूल हैं। स्कूलों में हाल ही में एप डाउनलोड करने के लिए प्रक्रिया शुरू कराई गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण चार जनवरी से ही शुरू हो जाएगा। विभागीय अधिकारी कहते हैं कि ज्यादातर स्कूलों में पहले ही आदेश दिए जा चुके थे। सवाल इसलिए उठ रहा है कि पहले बताया जा चुका था तो निगम की टीम फिर क्यों पहुंच रही है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ अफसरों ने बताया कि स्कूलों की छुट्टी के चलते लगातार टीमें वापस लौट रही हैं।
कुछ स्कूलों के एड्रेस ऐसे के टीमों को खपाना पड़ रहा वक्त
कुछ होटल, रेस्टोरेंट, स्कूलों व दूसरे प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के एड्रेस भी ऐसे दिए गए हैं कि जिससे नगर निगम की टीमों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहरी क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक-एक टीम पहुंच रही है। टीम में अधिकारी के साथ ही एप डाउनलोड करने की जानकारी के साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण और सूखा-गीला कूड़ा डालने की जानकारी देनी थी। एड्रेस गड़बड़ होने के कारण टीमों को संबंधित स्थानों पर पहुंचने में परेशानी हो रही है।
स्कूलों में अवकाश चल रही हैं सही बात है, मगर हमने संबंधित स्कूलों को जानकारी पहले ही दी थी। फिर भी जिन स्कूलों का सहयोग नहीं मिल रहा है, उनसे वार्ता करेंगे।
सुनीता रूहिल, जिला शिक्षा अधिकार
एप डाउनलोड की संतोषजनक स्थिति है। हमारी ओर से कोशिश है कि दो जनवरी से लक्ष्य से भी ज्यादा डाउनलोड करा लिए जाएं। हमारी ओर से स्वच्छता मैप और स्वच्छता एप डाउनलोड करा रहे हैं।
सुंदर, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
शहर को ऐसे जाने
शहर में वार्ड : 20
कुल आबादी : 5.14 लाख
कुल प्रॉपर्टी : 1.76 लाख
रिहायशी आवास : 91,8,84
व्यवसायिक : 21,4,92
खाली प्लॉट : 55,4,27
व्यवसायिक खाली प्लॉट : 2050
खाली औद्योगिक प्लॉट : 155
खाली इंस्टीट्यूट प्लॉट : 23
कृषि : 1383
हॉर्टीकल्चर : 15
औद्योगिक : 759
अंडर कंट्रक्शन : 613
निगम संपत्ति : 466
इंस्टीट्यूट : 470
धार्मिक स्थल : 455
गोदाम : 733
हॉस्पीटल : 51
होटल : 35
रेस्टोरेंट : 11
बैंक : 33
सिनेमाहॉल : 06
हॉस्टल : 18
नोट : 2010-11 के प्रॉपर्टी सर्वे के मुताबिक।

No comments:
Post a Comment