An Education Portal

Breaking

Monday, January 14, 2019

Top 10 Important Current Affairs question with Explained Answer 14 January 2019

Top 10 Important Current Affairs question with Explained Answer 14 January 2019 | डेली का डोज 14 January 2019


Top 10 Important Current Affairs question with Explained Answer 14 January 2019 | डेली का डोज 14 January 2019

Top 10 Important Current Affairs question with Explained Answer 14 January 2019 | डेली का डोज 14 January 2019




1. प्रधानमंत्री ने हाल ही में किस राज्य में स्थित सोलापुर-तुलजापुर-उस्मानाबाद नामक नया एनएच-52 राष्ट्र को समर्पित किया?

a.    उत्तर प्रदेश

b.    तेलंगाना

c.    मध्य प्रदेश

d.    महाराष्ट्र


2. केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने जल संसाधन मंत्रालय की किस मासिक पत्रिका का हाल ही में विमोचन किया?

a.    जल चर्चा

b.    पानी अमृत

c.    जल-जीवन

d.    अमृत-धारा



3. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देश का क्या नाम है?

a.    भारत

b.    चीन

c.    अमेरिका

d.    जापान



4. येलो वेस्ट आंदोलन आजकल यूरोप में चर्चा में बना हुआ है, इसका आरंभ किस देश से हुआ था?

a.    ब्रिटेन

b.    जर्मनी

c.    फ्रांस

d.    बेल्जियम



5. प्रसार भारती ने निम्नलिखित में से आकाशवाणी की किस सेवा को निजी चैनलों को प्रसारित करने की अनुमति दी है?

a.    सांध्य कार्यक्रम

b.    समाचार

c.    लोकरुचि कार्यक्रम

d.    कला-शिल्प कार्यक्रम



6. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2019 के मुताबिक, भारत पिछले साल के मुकाबले 2 पायदान ऊपर चढ़कर कितने स्थान पर आ गया है?

a. 72वें

b. 75वें

c. 79वें

d. 69वें



₹7. अमेरिका की बोइंग 2018 में रिकॉर्ड 806 कमर्शियल विमानों की डिलीवरी कर लगातार कितने साल दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी बन गई?_

a. दो साल

b. तीन साल

c. चार साल

d. सात साल



8. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रिंट मीडिया को दिए जाने वाले सरकारी विज्ञापनों की दरों में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की है?

a. 35%

b. 25%

c. 55%

d. 45%



9. विश्व आर्थिक फोरम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार किस वर्ष तक भारत का, उपभोक्ता बाजार अमरीका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर होगा?

a. 2030

b. 2020

c. 2040

d. 2021



10. किस राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने देश के सबसे लंबे सिंगल लेन स्टील केबल सस्पेंशन पुल का उद्धाटन किया?

a. अरुणाचल प्रदेश

b. कर्नाटक

c. पंजाब

d. तमिलनाडु



उत्तर: Top 10 Important Current Affairs question with Explained Answer 14 January 2019


1. d. महाराष्ट्र
विवरण: प्रधानमंत्री ने चार लेन का महाराष्ट्र स्थित सोलापुर-तुलजापुर-उस्मानाबाद एनएच-211 (नया एनएच-52) राष्ट्र को समर्पित किया. चार लेन के उस्मानाबाद राजमार्ग से सोलापुर का महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र से संपर्क सुधर जायेगा.

2. a. जल चर्चा
विवरण: केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में जल संसाधन मंत्रालय की मासिक पत्रिका ‘जल चर्चा’ का विमोचन किया.

3. d. जापान
विवरण: हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2019 के मुताबिक जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है, इस सूची में भारत 79वें पायदान पर है.

4. c. फ्रांस
विवरण: फ्रांस से आरंभ हुआ येलो वेस्ट आंदोलन (yellow vest protest) धीरे-धीरे लगभग पूरे यूरोप को अपनी जद में लेता जा रहा है. फ्रांस में जारी प्रदर्शन अब बेल्जियम और नीदरलैंड तक पहुंच चुका है.

5. b. समाचार
विवरण: केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा युवा मामले और खेल राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने निजी एफ.एम. प्रसारकों के साथ आकाशवाणी के समाचार साझा करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

6. c. 79वें
विवरण: हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2019 के मुताबिक, जापानी पासपोर्ट लगातार दूसरी बार दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है और भारत पिछले साल के मुकाबले 2 पायदान ऊपर चढ़कर 79वें स्थान पर आ गया है.

7. d. सात साल
विवरण: अमेरिका की बोइंग 2018 में रिकॉर्ड 806 कमर्शियल विमानों की डिलीवरी कर लगातार सातवें साल दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी बन गई. इस दौरान बोइंग को 143.7 अरब डॉलर मूल्य के कुल 893 विमानों का ऑर्डर मिला था.

8. b. 25%
विवरण: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रिंट मीडिया को दिए जाने वाले सरकारी विज्ञापनों की दरों में 25% की बढ़ोतरी की है. मंत्रालय ने कहा कि इस फैसले से क्षेत्रीय और स्थानीय भाषाओं के अखबारों समेत मझोले व छोटे अखबारों को बड़ा फायदा होगा.

9. a. 2030
विवरण: विश्व आर्थिक फोरम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2030 तक भारत का, उपभोक्ता बाजार अमरीका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर होगा.

10. a. अरुणाचल प्रदेश

विवरण: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने देश के सबसे लंबे सिंगल लेन स्टील केबल सस्पेंशन पुल का उद्धाटन किया. सियांग नदी पर बने 300 मीटर लंबे इस पुल की वजह से यिंगकियोंग से तुतिंग शहर के बीच की दूरी करीब 40 किलोमीटर कम हो गई है.

Read More:


  1. Books of General Knowledge of India in PDF || भारत के सामान्य ज्ञान की पुस्तकें पीडीऍफ़ में
  2. English medium UPSC complete pdfs link
  3. अभिसारी चिंतन : यथार्थवादी चिंतन शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है यथार्थवादी चिंतन विषय में ही हम अभिसारी चिंतन , सृजनात्मक चिंतन एवं आलोचनात्मक चिंतन को भी शामिल करते है | क्यूंकि बहुत बार अभिसारी चिंतन से प्रश्न हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रश्न आता है|  तो चलिए जानते है कि यथार्थवादी चिन्तन क्या है और यह अभिसारी चिंतन से कैसे भिन्न है ?
  4. क्या चार्जशीट दायर करने के बाद भी रद्द हो सकती है FIR ? : सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में व्यवस्था दी है कि चार्जशीट दायर होने के बाद भी आरोपी एफआईआर रद्द करवाने के लिए सीआरपीसी की धारा 482 के तहत उच्च अदालत में याचिका दे सकता है।
  5. Top 10 Important Current Affairs question with Explained Answer 09.01.2019
  6. IGNOU All Hindi Books PDF link
  7. Top 10 Important Current Affairs question with Explained Answer 12 January 2019

No comments:

Post a Comment