An Education Portal

Breaking

Thursday, August 9, 2018

आज के महत्वपूर्ण प्रश्न - उत्तर समीक्षा के साथ | Todays Question with answer 09.08.2018 | CTET 2018 | ADA 2018

आज के प्रश्न - उत्तर समीक्षा के साथ | Todays Question with answer 09.08.2018 | CTET 2018 | ADA 2018 



👇
1. किस राज्य ने किसानों के लिए 5 लाख रुपये के जीवन बीमा योजना की घोषणा की है?
a.    छत्तीसगढ़
b.    तेलंगाना
c.    झारखंड
d.    बिहार


2. सेन्ट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने किस शहर को देश का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया?
a.    अलवर
b.    नासिक
c.    गुड़गांव
d.    दिल्ली


3. हाल ही में जिन तीन न्यायधीशों ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों के रूप में शपथ ग्रहण की उनमें महिला न्यायधीश का क्या नाम है?
a.    जस्टिस इंदिरा बनर्जी
b.    जस्टिस देविका सरन
c.    जस्टिस आरती सिंह
d.    जस्टिस के एस पॉल


4. हाल ही में किस देश ने हाइपरसोनिक विमान का विश्व में पहली बार सफल परीक्षण किया?
a.    अमेरिका
b.    रूस
c.    चीन
d.    इज़राइल


5. हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा ने अपने लिए अलग लोक सेवा आयोग बनाए जाने हेतु विधेयक पारित किया?
a.    महाराष्ट्र
b.    गुजरात
c.    दिल्ली
d.    हरियाणा


6. किस राज्य साक्षरता मिशन द्वारा आयोजित साक्षरता परीक्षा में 96 वर्षीय कार्तियानी अम्मा भी शामिल हुईं जो यह परीक्षा देने वाली राज्य की सबसे उम्रदराज़ महिला हैं?
a. केरल
b. पंजाब
c. कर्नाटक
d. मध्य प्रदेश


7. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में उज्ज्वला योजना के तहत कितने करोड़ निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किये गये?
a. 10 करोड़
b. 5 करोड़
c. 7 करोड़
d. 15 करोड़



8. यूनाइटेड किंगडम सरकार ने किस देश के लोगों की समस्या को देखते हुए अंग दान और उत्तक दान के कानून में बदलाव करने का फैसला किया है?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस


9. भारत की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी स्वास्तिका घोष और सिंगापुर की जिंगयी जोउ की जोड़ी ने हांगकांग जूनियर एवं कैडेट ओपन 2018 में जूनियर लड़कियों के युगल वर्ग में कौन सा पदक हासिल किया?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं


10. किस देश ने आतंरिक मामलों में हस्ताक्षेप के कारण कनाडा के साथ व्यापारिक संबंधों पर रोक लगाई?
a. सउदी अरब
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस


उत्तर समीक्षा के साथ 


1. b. तेलंगाना
विवरण: तेलंगाना में किसानों के लिए पांच लाख रुपये के जीवन बीमा योजना की घोषणा की गई.

2. c. गुड़गांव
विवरण: सेन्ट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने गुड़गांव (गुरुग्राम) शहर को देश का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया.

3. a. जस्टिस इंदिरा बनर्जी
विवरण: मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने अपने अदालत कक्ष में आयोजित पारंपरिक समारोह में जस्टिस इंदिरा बनर्जी, जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस के एम जोसेफ को पद की शपथ दिलाई.

4. c. चीन
विवरण: चीन ने अत्याधुनिक सुपरसोनिक विमान का सफल परीक्षण किया है. यह विमान परमाणु आयुधों को ले जाने में सक्षम है.

5. c. दिल्ली
विवरण: दिल्ली विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए पृथक लोक सेवा आयोग के गठन हेतु विधेयक पारित किया गया.

6. a. केरल
विवरण: केरल राज्य साक्षरता मिशन द्वारा रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में 96 वर्षीय कार्तियानी अम्मा भी शामिल हुईं जो यह परीक्षा देने वाली राज्य की सबसे उम्रदराज़ महिला हैं.

7. b. 5 करोड़
विवरण: केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में उज्ज्वला योजना के तहत लक्ष्य के अनुसार 5 करोड़ निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किये गये.

8. a. भारत
विवरण: यूनाइटेड किंगडम सरकार ने भारतीय मूल के लोगों की समस्या को देखते हुए अंग दान और उत्तक दान के कानून में बदलाव करने का फैसला किया है.

9. c. कांस्य पदक
विवरण: भारत की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी स्वास्तिका घोष और सिंगापुर की जिंगयी जोउ की जोड़ी ने हांगकांग जूनियर एवं कैडेट ओपन 2018 में जूनियर लड़कियों के युगल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया.

10. a. सउदी अरब

No comments:

Post a Comment